बागपत में चमका सूरज राय का तेवर, अब कानून की नजर से नहीं बचेंगे अपराधी

SHARE:

आईपीएस सूरज राय

बागपत की फिजाओं में अब एक नया नाम गूंजने वाला है—आईपीएस सूरज राय। ये नाम सिर्फ एक अफसर का नहीं, बल्कि एक सोच, एक सख्त इरादे और एक बेदाग छवि का प्रतीक बन चुका है। सूरज राय उन अफसरों में से हैं जो कुर्सी संभालने से पहले ही सुर्खियों में आ जाते हैं, और वजह होती है उनका बेखौफ अंदाज़, जमीनी पकड़ और अपराध के खिलाफ बग़ैर झुके लड़ जाने वाला मिज़ाज।

अभी चार्ज भी नहीं लिया है, लेकिन जिले के गलियारों में खुसुर-फुसुर शुरू हो चुकी है—”अब बागपत में कुछ अलग होगा!” ये कोई हवा में कही बात नहीं, बल्कि उन जिलों की गवाही है जहां सूरज राय ने अपनी मौजूदगी से पुलिसिंग को नया चेहरा दिया है। उनके काम करने का तरीका न रस्मी होता है, न रबर-स्टैंप वाला। वे एक्शन में विश्वास रखते हैं, और उनके एक्शन कैमरों के सामने नहीं, मौके पर, पसीने से लथपथ मैदान में दिखते हैं।

साफगोई उनके खून में है और समय की पाबंदी उनके व्यक्तित्व की रीढ़। वे न तो चापलूसी पसंद करते हैं, न ही दिखावे की नुमाइश। अफसर हैं, लेकिन पहले एक सजग प्रहरी हैं जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनकी मौजूदगी उन लोगों को सबसे ज़्यादा खलती है जो सिस्टम को अपनी जेब में रखना चाहते हैं।

बागपत जैसे संवेदनशील जिले में जहां कई बार अफसरों को लोकल दबावों और जमीनी राजनीति में उलझा दिया जाता है, वहां सूरज राय की तैनाती एक सीधा संदेश है—अब अपराध की छूट नहीं, और व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं। वे वो अफसर हैं जो आदेश नहीं सुनाते, बल्कि व्यवस्था को अपने नियमों में ढालते हैं। सूरज राय का अंदाज़ भी कुछ ऐसा ही है—न ज़्यादा बोलते हैं, न ज्यादा सहते हैं, बस वक्त आने पर वो करते हैं जो बाकी सोच भी नहीं पाते।

अब बागपत इंतजार कर रहा है उस दिन का, जब सूरज राय चार्ज लेंगे और जिले की धड़कनों की चाल बदलनी शुरू होगी। जो अपराधी अब तक सिस्टम की कमजोरी पर हँसते थे, अब उन्हें हर गली में कानून की आहट सुनाई देगी। सूरज राय का आगमन केवल तैनाती नहीं है, ये एक चेतावनी है—बागपत अब बदलने वाला है, और बदलाव के इस दौर में कोई भी अछूता नहीं रहेगा।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई