
त्यागी समाज का गौरव: राष्ट्रीय त्यागी भुमिहार ब्राह्मण समाज ने पूर्व कमिश्नर शिशिर त्यागी को किया सम्मानित, माँगे राम त्यागी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर बढ़ाया मान
त्यागी समाज के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब खाइखेड़ी गांव के सुपुत्र और पूर्व कमिश्नर शिशिर त्यागी जी को राष्ट्रीय त्यागी भुमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी और त्यागी समाज की प्रमुख हस्ती माँगे राम त्यागी जी ने शिशिर त्यागी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया और उनके द्वारा समाज व शिक्षा क्षेत्र में किए गए अद्वितीय योगदान की सराहना की।
शिशिर त्यागी जी ने अपने पूरे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना के उच्च आदर्शों को अपनाया। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और गरीबों, वंचितों के उत्थान में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है।
उनकी कार्यशैली ने ना केवल प्रशासनिक जगत में बल्कि समाज के हर वर्ग में एक प्रेरणास्रोत का स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि शिशिर त्यागी जैसे व्यक्तित्व त्यागी समाज की शान हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और सेवा भाव से समाज को एक नई दिशा दी है।
राष्ट्रीय त्यागी भुमिहार ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को उन पर गर्व है और आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।
समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ जन, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न गांवों से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने जोरदार तालियों से शिशिर त्यागी जी का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान समारोह न केवल शिशिर त्यागी जी के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान था, बल्कि समस्त त्यागी समाज के लिए एक प्रेरणा और गर्व का विषय भी बना।
त्यागी समाज का यह गौरवमयी क्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनकर हमेशा स्मरणीय रहेगा।








