“सरकारी स्कूल में चोरी करने वाले शामिल कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा”

SHARE:

हरिद्वार पुलिस ने सरकारी स्कूलों में सिलसिलेवार चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर 03 जून 2025 को थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत अकबरपुर झोझा गांव स्थित सरकारी स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके थे, जिसमें उन्होंने चैनल का ताला तोड़कर LCD टीवी, इनवर्टर, बैटरी, DVR, कैमरों की हार्डडिस्क आदि चोरी किए थे।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*

– *राहुल पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम भिस्तीपुर*
– *राशिद खान पुत्र अहतशाम निवासी लाठरदेवा शेख, उम्र 32 वर्ष*

बरामद माल:

– 01 DVR
– 01 माउस
– 01 इंफीनिक्स कंपनी का एलईडी टीवी
– 02 एक्साइड कंपनी की बैटरियाँ
– टीवी रिमोट
– 01 इन्वर्टर

पुलिस ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और सतर्क मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से मामले का खुलासा किया। पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल में चोरी की थी और कुछ सामान राशिद खान को ₹6000 में बेच दिया था।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई