
देहरादून से बड़ी खबर
हाउस ऑफ नटमग को मिला “बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट” का खिताब
हिमालयन बज फ़ूड अवार्ड्स 2025 में छाया स्वाद का सरताज
देहरादून।
देहरादून के फ़ूड प्रेमियों के लिए एक गर्व का क्षण—”हाउस ऑफ नटमग” ने हिमालयन बज द्वारा आयोजित “फ़ूड अवार्ड्स 2025” में बेस्ट वेजिटेरियन रेस्टोरेंट का प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया। ये सम्मान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
शानदार स्वाद, शुद्धता और शानदार मेहमाननवाज़ी के लिए मशहूर हाउस ऑफ नटमग ने वेजिटेरियन व्यंजनों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। देसी तड़के के साथ आधुनिक प्रस्तुतिकरण, हर डिश में स्वाद का ऐसा जादू कि खाने वाला उंगलियाँ चाटता रह जाए।
पुरस्कार समारोह में देहरादून के नामचीन शेफ्स, रेस्टोरेंट ओनर्स और फ़ूड क्रिटिक्स भी मौजूद रहे, जहां “हाउस ऑफ नटमग” ने सभी का दिल जीत लिया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी रेस्टोरेंट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे संस्थान राज्य की पहचान बनते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा भी।”
इस उपलब्धि के बाद रेस्टोरेंट टीम में जश्न का माहौल है। हाउस ऑफ नटमग के संस्थापक ने कहा, “ये अवार्ड हमारे ग्राहकों का प्यार और हमारी टीम की मेहनत का नतीजा है। हम आगे भी स्वाद और सेवा के इस सफ़र को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।”
हाउस ऑफ नटमग ने यह साबित कर दिया है कि शुद्ध शाकाहारी भोजन भी दिल जीतने की पूरी ताकत रखता है—बस उसमें होना चाहिए जुनून, स्वाद और संवेदना का संगम।








