“उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसा: गौरीकुंड के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 7 की मौत”

SHARE:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण अपना रास्ता भटक गया और गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया।
मृतकों की पहचान:
– राजवीर (पायलट)
– विक्रम रावत
– विनोद
– तृष्टि सिंह
– राजकुमार जयसवाल
– श्रद्धा जयसवाल
– राशि जयसवाल (10 वर्ष)
हादसे के कारण:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह दुर्घटना हुई। उत्तराखंड सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

सीएम धामी की प्रतिक्रिया:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना की है।
चारधाम यात्रा पर प्रभाव:
इस हादसे के बाद सरकार ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है। इससे पहले भी केदारनाथ में कई हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है.।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई