“सुस्त नेतृत्व पर गिरी गाज़ – माँगेराम त्यागी ने भंग की उत्तराखंड कार्यकारिणी”

SHARE:

प्रिंस त्यागी के इस्तीफे के बाद बड़ी कार्रवाई – राष्ट्रीय अध्यक्ष माँगेराम त्यागी की नाराज़गी का टूटा बाँध, प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी भंग

देहरादून। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की उत्तराखंड इकाई में लंबे समय से चली आ रही निष्क्रियता और “कुर्सी गर्म करने की राजनीति” आखिरकार भारी पड़ गई। प्रदेश महामंत्री प्रिंस त्यागी के इस्तीफे के बाद केंद्रीय अनुशासन कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी प्रदेश कार्यकारिणी (प्रदेश प्रभारी, महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई और जनपद कार्यकारिणी को छोड़कर) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माँगेराम त्यागी कई महीनों से प्रदेश नेतृत्व की हिला-हवेली वाली सुस्त चाल से नाराज़ थे। बैठकों में हाज़िरी से ज्यादा चर्चा कॉफी-चाय की होती रही, और संगठन की सक्रियता फ़ाइलों और फोटो सेशन तक सीमित रही।

केंद्रीय अनुशासन कमेटी के निर्देश में साफ कहा गया है कि यह फैसला संगठन के हित और सुचारू कार्यप्रणाली के लिए लिया गया है। अब नए दिशा-निर्देश और नई कार्यकारिणी के गठन तक, संगठन को प्रभारी और कुछ सक्रिय इकाइयाँ संभालेंगी।

सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस फैसले का सम्मान करें और आगे आने वाले बदलावों में सहयोग दें।
अंदरख़ाने की भाषा में कहें तो – “अब कुर्सियों पर बैठे सिर्फ नामधारी नहीं, बल्कि कामधारी चाहिए।”

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई