“पेपर नहीं, नैरेटिव लीक हुआ – बॉबी पंवार ने छात्रों के गुस्से को बनाया अपनी राजनीति का ईंधन”

SHARE:

ज़रा ठहरकर सोचिए… मेहनत छात्रों की, पसीना उनका, सपने उनके—और नैरेटिव? वो किसी बॉबी पंवार के हिस्से का। मेहनत महीनों की तैयारी में लगती है, मगर बॉबी साहब को सिर्फ एक स्क्रीनशॉट चाहिए होता है आंदोलन का मसीहा बनने के लिए।

UKSSSC की परीक्षाओं का इतिहास विवादों से भरा है, इसमें शक उठना लाज़िमी है। लेकिन SIT की जांच साफ कहती है—न कोई बड़ा गैंग, न करोड़ों का रैकेट। बस एक सेंटर पर मोबाइल से खींचे गए कुछ सवाल, जो इधर से उधर गए और आखिरकार बॉबी की गोद में आ गिरे। अब तक तो यह मामला लोकलाइज्ड था, मगर जैसे ही बॉबी पंवार ने इसे सोशल मीडिया पर ठेला—मामला “लोकल से नेशनल हेडलाइन” बन गया।

सोचिए, महिला खुद पुलिस को बताना चाहती थी, मगर बॉबी ने कहा—“पुलिस को मत बताना।” क्यों? क्योंकि सच अगर शुरुआती जांच में सामने आ जाता, तो उनके आंदोलन की हवा निकल जाती। मतलब पेपर लीक कम और नैरेटिव लीक ज्यादा।

बॉबी का पैटर्न बड़ा दिलचस्प है—हर बार स्क्रीनशॉट से शुरू, हैशटैग ट्रेंड तक पहुंचता है, और अंत में भाषणों व धरनों की पिच पर जाकर खत्म होता है। छात्रों की मेहनत, गुस्सा और भविष्य—सब इस “तथाकथित नेता” की राजनीति की ईंधन बन जाते हैं। और विडंबना देखिए, वही वाक्यांश गूंजने लगे जो कभी JNU में सुनाई दिए थे—“लेकर रहेंगे आज़ादी।” मतलब आंदोलन छात्रों का, एजेंडा वामपंथ का, और चेहरा बॉबी का।

अब आंकड़ों पर आइए—20 साल में जहां 16,000 भर्तियां ही हुई थीं, वहीं पिछले चार साल में 25,000 से ज़्यादा नियुक्तियां हुईं। यह तथ्य बॉबी की जुबान पर कभी नहीं आता, क्योंकि सच उनकी स्क्रिप्ट का सबसे बड़ा दुश्मन है। उनके लिए आंदोलन का मतलब है गुस्से की आग को हवा देना, ताकि धुआं छाए और कैमरे उन पर फोकस हों।

कटाक्ष यही है—छात्र नौकरी पाने आए थे, मगर बॉबी पंवार उन्हें “राजनीति का पाठ” पढ़ाने लगे। पेपर लीक से बड़ा खेल बॉबी का है—जहाँ हर अफवाह आंदोलन बनती है, और हर आंदोलन उनकी लोकप्रियता का निवेश। सवाल छात्रों के लिए यह है—क्या आप मेहनत से नौकरी पाना चाहते हैं, या किसी बॉबी की सस्ती राजनीति का मोहरा बनना?

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई