“बीमा के लालच ने बेटे विशाल सिंघल को बनाया कसाई – हापुड़ में पत्नी, मां और बाप की हत्या कर लिखा खौफनाक खेल”

SHARE:

हापुड़: बीमा असल में मुश्किल वक्त में सहारा देने के लिए बनाया गया था, लेकिन यूपी के हापुड़ का यह मामला तो इंसानियत को शर्मसार कर गया। लालच का ऐसा अंधा नाच कि अपने ही खून और अपने ही घर के रिश्ते कत्लगाह में बदल गए।

पत्नी की संदिग्ध मौत और 80 लाख की रकम, मां की एक्सीडेंट में मौत और 22 लाख का चेक, पिता की मौत और 50 करोड़ की आस—ये सब कोई दर्दनाक हादसे नहीं थे, बल्कि ‘पॉलिसी प्लानिंग’ की कतार में खड़े कत्ल थे। बेटे ने ही मां-बाप और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इंसान ने यहां शैतान को मात दी, और रिश्तों को नोटों के तराजू पर तौल दिया।

नाम है विशाल सिंघल—कभी का ‘लाड़ला बेटा’, अब का ‘लालची कसाई’। और उसके साथ सतीश, जो शायद समझता होगा कि दोस्ती निभा रहा है, जबकि असल में वह भी खून से सनी सौदेबाज़ी का हिस्सा था।

पढ़कर रूह कांप जाए—80 लाख के लिए पत्नी, 22 लाख के लिए मां, और 50 करोड़ के लिए बाप। अब इसे क्या कहें—‘बीमा घोटाला’ या ‘रिश्तों का कत्ल’?

पुलिस ने आखिरकार खेल बिगाड़ दिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वरना ये “मर्डर पॉलिसी” का बिज़नेस आगे भी चलता रहता।

आज समाज के लिए सबसे बड़ा सबक यही है कि जब बेटा ही कसाई बन जाए, तो फिर रिश्तों की रक्षा कौन करेगा? बीमा कंपनी तो चेक दे देगी, लेकिन उस खून का हिसाब कौन देगा?

ये कहानी नहीं, एक चेतावनी है—कि लालच जब सिर चढ़कर बोलता है, तो आदमी अपनों का ही दुश्मन बन जाता है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई