डीएम बंसल का बड़ा प्रहार! विधवा सुप्रिया को सताने पर एचडीएफसी आरगो पर 8.11 लाख की RC

SHARE:

देहरादून के एक शांत कोने में बैठी 9 साल की बच्ची की सिसकियाँ शायद देश के सबसे बड़े और कथित रूप से “सिस्टमेटिक” कहलाने वाले वित्तीय तंत्र तक नहीं पहुँचतीं—पर जिलाधिकारी के डेस्क तक ज़रूर पहुँच गईं, और वहां से उठी कार्यवाही की गूँज अब सीधे एचडीएफसी आरगो जीआईसी लिमिटेड के दफ्तरों की दीवारें हिला रही है।

वाह! क्या शानदार व्यवस्था है—बीमा भी आपका, प्रीमियम भी आपका, किस्तें भी आपकी और मरने के बाद जिल्लत भी आपकी
और ऊपर से धमकी कि “लोन नहीं भरा तो गाड़ी उठा लेंगे।”
वाह रे इंश्योरेंस! तुम्हारे नाम पर तो अब कंपनियाँ ऐसा व्यवहार कर रही हैं जैसे ग्राहक नहीं, कोई बकाया किसान पकड़ रखा हो।

सुप्रिया—एक विधवा, जिसकी 9 साल की मासूम बच्ची है—को बैंक वाले ऐसे दबा रहे थे जैसे उन्होंने जानबूझकर अपने पति की मृत्यु को “बकाया वसूलने” की साजिश का हिस्सा बनाया हो।
लेकिन असली मज़ा तो तब आया जब यह पूरा मामला जिलाधिकारी सविन बंसल की मेज पर पहुँचा।
और डीएम साहब ने वही किया जो आम जनता बरसों से चाहती थी—सीधे 8.11 लाख की आरसी कंपनी के नाम पर काट दी।

लगता है जिला प्रशासन ने आखिरकार वो चश्मा पहन लिया है जिससे “कॉर्पोरेट लूट” साफ दिखाई देने लगती है।

कंपनी ने बीमा बेचा, प्रीमियम खाया, दस्तावेज भेजने की ज़हमत नहीं उठाई, और जब समय आया जिम्मेदारी निभाने का—तो सुप्रिया पर दबाव डालकर वसूली करने पहुँचे।
अरे भई, कम से कम इतना तो दिखावा ही कर देते कि बीमा का मतलब “सुरक्षा कवच” होता है, न कि ग्राहक के मरने के बाद उसकी विधवा से वसूली का बहाना।

और अब डीएम का फरमान—
“5 दिन में ऋण माफी नहीं की तो सम्पत्ति कुर्क, नीलाम।”
वाह! यह हुई न असली गवर्नेंस।
वरना अक्सर तो बैंक वालों की अकड़ ऐसी रहती है जैसे देश की अर्थव्यवस्था उन्हीं की EMI पर टिकी हो।

इस घटना ने एक और सच्चाई उजागर कर दी—जब प्रशासन जागता है तो बड़े-बड़े बैंक भी ‘ब्रांच सील’ होने के डर से पसीने-पसीने हो जाते हैं।
अब तो सुनने में आ रहा है कि कई और बैंक व इंश्योरेंस कंपनियाँ भी डीएम के रडार पर हैं।
अच्छा है, कभी-कभी रडार जनता के पक्ष में भी घूमना चाहिए—वर्ना आम आदमी ही हमेशा टारगेट बना रहता है।

और जो कंपनियाँ ये मानकर बैठी थीं कि “बीमा बेचो, पैसा खाओ, क्लेम आने पर कान में रुई डालकर सो जाओ”—
उन्हें शायद पहली बार समझ आएगा कि नियम सिर्फ ग्राहकों के लिए नहीं होते।

बैंकों के पास हर छोटे ग्राहक के लिए बड़ी-बड़ी धमकियाँ तैयार रहती हैं—
पर आज, पहली बार किसी कंपनी के सिर पर भी यही तलवार लटक रही है।
शाखा पर ताला लगने की चेतावनी…
वाह, प्रशासन की यह भाषा जनता को बड़ी मधुर लग रही है।

अंत में, यह पूरा मामला देश भर के बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों के लिए एक शानदार पोस्टर की तरह है—
“जनता को प्रताड़ित किया तो कुर्की-नीलामी तय।”
और जनता के लिए एक राहत की साँस—
कभी-कभी न्याय भी जमीन पर उतरता है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई