“पीएमसीएच के बाहर फूट फूट कर रोए मनीष कश्यप बोले बेवजह इन्होंने मारा”

SHARE:

रविवार को मुजफ्फरपुर से पटना इलाज के लिए एक 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की पीएमसीएच में मौत हो गई. ये सुनकर यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) का गुस्सा फूट पड़ा और वो पीएमसीएच प्रशासन पर बरस पड़े. उन्होंने इस दौरान बीजेपी और मंगल पांडेय पर भी आरोप लगाए और हाथ जोड़ कर वहां मौजूद लोगों से माफी मांगी कि उन्होंने गलत पार्टी ज्वाइन कर ली थी. इस बीच वो काफी देर तक रोते रहे.।

उन्होंने कहा कि “अगर इस तरह सरकारी अस्पताल में लोगों को मारा जाएगा तो गरीब अपना इलाज कराने कहां जाएगा.” मनीष ने रोते हुए पीएमसीएच प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और उनके काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आगे कहा कि इस अस्पताल ने उस पीड़िता बच्ची को मार डाला. यहां मेरी इज्जत भी उतारी गई है. उन्होंने कहा कि एक बिहारी होने के नाते में वादे करता हूं कि जब तक जिंदा रहूंगा इसके खिलाफ बोलता रहूंगा”. ।

मनीष कश्यप, एक यूट्यूबर और बीजेपी नेता, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के बाहर फूट-फूटकर रोए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ और डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। यह घटना तब हुई जब मनीष एक मरीज की मदद करने के लिए अस्पताल गए थे और डॉक्टरों ने उनकी बात नहीं मानी। मनीष ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चुनौती देते हुए कहा कि वह बदहाल व्यवस्था में बदलाव करके ही रहेंगे और पीएमसीएच को बदलकर रख देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह किसी सरकार में नहीं थे, तब किसी की हिम्मत नहीं थी कि उन्हें छू दे। मनीष कश्यप ने अपनी पार्टी बीजेपी से भी नाराजगी जताई और कहा कि जब वह मुसीबत में होते हैं, तो पार्टी साथ नहीं देती.।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई