“ऋषभ पंत को अभ्यास सत्र के दौरान लगी चोट, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम की चिंता बढ़ी”

SHARE:

ऋषभ पंत की चोट के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि उनकी चोट गंभीर नहीं होगी। पंत इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ तैयारी कर रहे थे, जो बैकेनहैम में चल रही है। पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ऐसा लगता है कि पंत की चोट अभ्यास सत्र के दौरान लगी, जब एक गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी। इसके बाद उन्होंने नेट में अभ्यास नहीं किया। पंत ने अभ्यास सत्र में काफी समय तक बल्लेबाजी की थी और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और अपने साथी खिलाड़ियों की गेंदों का सामना किया था। वह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी चर्चा करते हुए दिखे थे.।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आगामी 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऐसे में टीम इंडिया ने करीब 18 साल के बाद के इंतजार को खत्म करने के लिए इंग्लैंड की धरती पर पहले ही कदम रख लिया है। ऐसे में प्रैक्टिस के दौरान भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज व उपकप्तान ऋषभ पंत को ये चोट हाथ में लगी है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट के अनुसार पंत की चोट लगने के बाद उनके हाथ में पट्टी बांध गई फिर वो अभ्यास सत्र से दूर हो गए।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई