“उत्तराखंड में राजनाथ सिंह का हुआ जोरदार स्वागत”

SHARE:

जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का सैन्यभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी आगवानी की। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट से उनके आगमन तक के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजनाथ सिंह के आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है कि रक्षा मंत्री हमारे राज्य में आ रहे हैं।देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ के मंचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड सिख कोआर्डिनेशन कमेटी एवं श्री गुरू तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय द्वारा नाटक ‘हिन्द दी चादर’ का मंचन कार्यक्रम दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर देहरादून में किया गा।मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय बलिदान और धर्मरक्षा के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था। उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिन्द दी चादर’ यूं ही नहीं कहा गया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, धर्म की स्वतंत्रता और सामाजिक समरसता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, बलिदान और उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई