“इजरायल-ईरान संघर्ष: युद्ध की संभावनाओं के बीच नागरिकों में दहशत”

SHARE:

तेहरान पर इजरायली हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है तो “तेहरान को जला दिया जाएगा।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने इजरायल द्वारा उसके परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले के जवाब में कई मिसाइलें दागी हैं।
इजरायली रक्षा मंत्री की इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, और दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंकाएं गहरा गई हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि उनका उद्देश्य इजरायल के लिए हर प्रकार के ईरानी खतरे को खत्म करना है और उन्होंने ईरानियों से अपने नेताओं के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया है।ताजा घटनाक्रम:
– इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक घायल हुए।
– ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की, जिसमें तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई।
– इजरायली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों में रहने का आग्रह किया है।

इजराइल और ईरान के बीच टकराव दूसरे दिन भी जारी है। पिछले दो दिनों में ईरान में 138 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने शुक्रवार रात 10:30 बजे दूसरी बार ईरान के परमाणु ठिकानों पर फाइटर प्लेन से हमले किए। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हुए।

इजराइली हमले में 138 ईरानियों की मौत:रक्षा मंत्री की धमकी- मिसाइलें दागीं, तो तेहरान जला देंगे; ईरान का दावा- तीसरा F-35 जेट गिराया
तेहरान/तेल अवीव10 घंटे पहले

इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरानी हमले की फुटेज।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरानी हमले की फुटेज।
इजराइल और ईरान के बीच टकराव दूसरे दिन भी जारी है। पिछले दो दिनों में ईरान में 138 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने शुक्रवार रात 10:30 बजे दूसरी बार ईरान के परमाणु ठिकानों पर फाइटर प्लेन से हमले किए। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हुए।


इससे पहले ईरान में शुक्रवार सुबह 5:30 बजे हुए हमले में 78 लोग मारे गए थे। इनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल थे। ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं, जिनमें 6 राजधानी तेल अवीव में गिरीं।

इजराइल में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है। 7 जवान सहित 90 से ज्यादा घायल हुए हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है। ईरान ने दावा किया है कि मिसाइल इजराइली रक्षा मंत्रालय पर भी गिरी। हालांकि अभी तक इजराइल ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने और मिसाइलें दागीं, तो तेहरान जला देंगे। वहीं, ईरान का दावा है कि उसने तीसरी बार इजराइल का F-35 फाइटर जेट मार गिराया है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई