

उत्तराखंड में मजबूत सामाजिक नेता के रूप में उभरते राकेश रावत को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) में प्रदेश सचिव बनाया गया
देहरादून: सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और जनहित की पहल के लिए उत्तराखंड के युवा और प्रभावशाली नेता राकेश रावत को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 20 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधिकारियों ने राकेश रावत की सामाजिक प्रतिबद्धता, लोगों के प्रति सहानुभूति और नेकनीयती को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
राकेश रावत को प्रदेश में एक मजबूत और भरोसेमंद नेता माना जाता है, जो हर वर्ग के लोगों के प्रति संवेदनशील और मददगार हैं। उनके सामाजिक कार्यों ने उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय और सभी का हमदर्द बना दिया है।
पार्टी ने राकेश से उम्मीद जताई है कि वे निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और उत्तराखंड में सामाजिक न्याय और जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।








