“डीएम सविन बंसल ने निभाया वादा, हेलीकॉप्टर से फुलेत-छमरौली गांव पहुंचाया सितंबर का खाद्यान्न”

SHARE:

आपदा प्रभावितों से किया वादा निभाया – डीएम सविन बंसल ने हेलीकॉप्टर से भिजवाया खाद्यान्न

देहरादून, 21 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देशों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने फुलेत और छमरौली के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से किया अपना वादा निभा दिया। डीएम ने हाल ही में 12 किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावित गांवों का दौरा किया था और ग्रामीणों से आश्वासन दिया था कि सितंबर माह का खाद्यान्न हर हाल में समय पर उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

आज सुबह-सुबह ही डीएम के आदेश पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री भेजने का कार्य प्रारंभ किया। ग्राउंड जीरो पर तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न प्राप्त कर उसका वितरण करा रहे हैं। करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गांवों के लिए यह राहत जीवनरेखा साबित हो रही है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा के कठिन हालातों को देखते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावितों तक सहायता पहुँचाने का कार्य युद्धस्तर पर होना चाहिए। यही कारण है कि प्रशासन की पूरी टीम—डीएम, अपर सिटी मजिस्ट्रेट और स्पेशल तहसीलदार—एकजुट होकर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचा रहे हैं।

ग्रामीणों ने भी डीएम बंसल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि “हमारे साथ किया गया वादा पूरा हुआ है, यह हमारे लिए बड़ी राहत है।”

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई