छपार टोल प्लाजा हत्याकांड: मांगेराम त्यागी के धरने को देशभर से समर्थन, – परिवार अब भी न्याय से वंचित

SHARE:

मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर तैनात मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है, वहीं आरोपी टोल प्लाजा कर्मचारी खुलेआम घूम रहे हैं। इस अन्याय के खिलाफ त्यागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता मांगेराम त्यागी ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू किया है, जिसे देशभर से युवाओं का जोरदार समर्थन मिल रहा है।

धरने की गूंज बढ़ते ही सत्ता और रसूख की राजनीति भी खुलकर सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों पर हत्या का आरोप है, उनका संबंध विनोद मलिक के गांव से है। यही वजह है कि विनोद मलिक लगातार समाज के बुजुर्गों के साथ बैठकों में जुटे दिखाई दे रहे हैं और आरोपियों को बचाने की कवायद की चर्चा भी तेज हो गई है। ऐसे में हालात टकराव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

मांगेराम त्यागी ने साफ कहा है कि अरविंद पांडे के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी मिलनी ही चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा—“मेरी किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं है, लेकिन अगर न्याय की आवाज उठाना गुनाह है तो मैं यह गुनाह करके रहूंगा।”

यह पूरा घटनाक्रम केवल एक हत्या का मामला नहीं रहा, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ जनआवाज बन चुका है। एक ओर पीड़ित परिवार की आंखों में न्याय की उम्मीद है, तो दूसरी ओर सत्ता और प्रभावशाली ताकतें आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी हैं। सवाल यही है कि आखिर कब तक रसूख और राजनीति की ढाल आम इंसान के न्याय के अधिकार को कुचलती रहेगी?

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई