
देहरादून
डीएम के एक्शन से हड़कंप — बिल्डर राजीव त्यागी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, विस्प्रिंग विला का 4BHK फ्लैट सील!
देहरादून में जिला प्रशासन ने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम सविन बंसल के सख्त निर्देशों के बाद एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में तहसील सदर क्षेत्र में आज बड़ी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान प्रसिद्ध बिल्डर मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स के संचालक राजीव त्यागी की संपत्ति कुर्क की गई। प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित विस्प्रिंग विला के एक लग्जरी 4BHK फ्लैट को सील कर दिया, जो करीब 3.41 करोड़ रुपये की बकाया जीएसटी वसूली से जुड़ा है।
डीएम बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बकाया राजस्व जमा न करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी बड़ा बकायेदार अब प्रशासन की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएम के स्तर से चल रहे ‘राजस्व वसूली अभियान’ का हिस्सा है, जिसमें जिले के अन्य बड़े बकायेदारों की संपत्तियां भी कुर्क की जा रही हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, आगे भी ऐसे सभी बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है, जिन्होंने लंबे समय से सरकार का राजस्व नहीं चुकाया है। आने वाले दिनों में कई और नामों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।
राजीव त्यागी का फ्लैट सील — 3.41 करोड़ की वसूली बकाया!
डीएम सविन बंसल की सख्त हिदायत — बकायेदारों पर अब होगा एक्शन मोड ऑन!








