लाइव इंडिया नवयुग के एडिटर हितेश त्यागी की सीएस आनंद बर्द्धन से मुलाकात,उत्तराखंड को लेकर कही बड़ी बात-

SHARE:

आज राजधानी देहरादून में लाइव इंडिया नवयुग के एडिटर हितेश त्यागी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात की है। इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों ने ठोस दिशा पकड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में हुए कार्यों ने प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं और योजनाएं जमीन पर प्रभावी रूप से उतर रही हैं।

इसी दौरान चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुचारु रूप से संचालित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।आनंद बर्द्धन ने कहा कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन और आपदा प्रबंधन को मजबूत किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है और व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के दर्शन का अवसर मिल सके।


वहीं लाइव इंडिया नवयुग के एडिटर हितेश त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार की नीतियां और मुख्य सचिव के स्तर पर सशक्त प्रशासनिक अमल, उत्तराखंड के विकास को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की सही, संतुलित और तथ्यात्मक जानकारी जनता तक पहुंचाना मीडिया की अहम जिम्मेदारी है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई