नववर्ष पर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से मिले India Voice के नेशनल हेड अवनीश प्रेमी, प्रदेश के बड़े मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

SHARE:

उत्तराखंड प्रशासन और राष्ट्रीय मीडिया के बीच संवाद को नई दिशा देने वाली एक अहम मुलाकात आज देहरादून में देखने को मिली। नववर्ष के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन से India Voice न्यूज़ चैनल के नेशनल हेड अवनीश प्रेमी ने भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं है। यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें प्रदेश से जुड़े कई बड़े, संवेदनशील और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर और विस्तृत चर्चा हुई है।
सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उत्तराखंड के समग्र विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों, रोजगार, पलायन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई कि किस प्रकार प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता तक सटीक, तथ्यपरक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाई जा सकती है।
मुख्य सचिव  आनंद वर्द्धन ने इस अवसर पर कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और जनहित से जुड़े मुद्दों को संतुलित व जिम्मेदार तरीके से सामने लाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों की गति और पारदर्शी व्यवस्था को और मजबूत करना है।
वहीं India Voice न्यूज़ चैनल के नेशनल हेड अवनीश प्रेमी ने कहा कि उनका चैनल जन सरोकारों, सच और सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि India Voice उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएगा, ताकि प्रदेश की वास्तविक तस्वीर देशभर तक पहुंचे।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तराखंड कई अहम प्रशासनिक और विकासात्मक चरणों से गुजर रहा है। ऐसे में मुख्य सचिव और राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि के बीच हुआ यह संवाद आने वाले समय में न केवल जनहित के मुद्दों को मजबूती देगा, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कुल मिलाकर, यह मुलाकात नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ-साथ उत्तराखंड के भविष्य, विकास और सुशासन को लेकर एक सकारात्मक और सार्थक संदेश देती है, जिसे प्रशासन–मीडिया समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई