देहरादून रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, रंगे हाथ गिरफ्तारी से साफ संदेश, सीएम धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का सख्त प्रहार

SHARE:

देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी महज एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि शासन की दिशा और नीयत दोनों का स्पष्ट संकेत है सीएम धामी के नेतृत्व में चल रही जीरो टॉलरेंस नीति अब कागजों से निकलकर जमीन पर असर दिखा रही है और यह घटना उसी बदलाव की ठोस तस्वीर पेश करती है डोईवाला में तैनात अधिकारी और उनकी सहयोगी का एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा जाना यह साबित करता है कि अब सिस्टम के भीतर छिपे भ्रष्ट तत्वों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है खास तौर पर जब मामला आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय से जुड़ा हो जहां गरीब बच्चों के अधिकारों पर सीधा असर पड़ता है ऐसे में रिश्वतखोरी सिर्फ अपराध नहीं बल्कि सामाजिक अन्याय भी है
धामी सरकार की कार्यशैली में सबसे बड़ा बदलाव यही दिखाई देता है कि अब सिर्फ नीतियां घोषित नहीं हो रहीं बल्कि उन्हें सख्ती से लागू भी किया जा रहा है पिछले कुछ समय में जिस तरह सतर्कता विभाग और जांच एजेंसियों ने लगातार ट्रैप ऑपरेशन चलाकर भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथ पकड़ा है वह प्रशासनिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है यह साफ हो चुका है कि पद या प्रभाव अब किसी को बचाने की गारंटी नहीं है कार्रवाई बिना दबाव और बिना भेदभाव के हो रही है और यही किसी भी सुशासन की असली पहचान होती है
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा असर जनता के विश्वास पर पड़ रहा है आम नागरिक जो पहले अपनी शिकायतों को लेकर निराश रहता था अब उसे यह भरोसा मिलने लगा है कि उसकी आवाज सुनी जाएगी और कार्रवाई भी होगी सरकारी योजनाओं का लाभ अब बिचौलियों और रिश्वत के जाल में फंसने के बजाय सीधे पात्र लोगों तक पहुंचेगा यह बदलाव धीरे-धीरे प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बना रहा है
देहरादून की यह घटना एक प्रतीक है उस बड़े बदलाव का जो उत्तराखंड में आकार ले रहा है जहां भ्रष्टाचार अब जोखिम भरा सौदा बन चुका है और ईमानदारी को मजबूती मिल रही है यह स्पष्ट है कि धामी सरकार केवल दावे नहीं कर रही बल्कि एक साफ सुथरा और जवाबदेह प्रशासन देने की दिशा में लगातार ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है यही कारण है कि जीरो टॉलरेंस अब नारा नहीं बल्कि हकीकत बनता नजर आ रहा है

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई