मसूरी विधानसभा में बढ़ रहा सुनील उनियाल गामा का जनाधार, जनता के अपार स्नेह से मजबूत हो रही राजनीतिक पकड़
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा लगातार जनता के बीच, क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता से चर्चा में
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा की सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी के चलते क्षेत्र की जनता का स्नेह और समर्थन भी लगातार बढ़ रहा है।
गामा लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रयास करने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। यही वजह है कि मसूरी विधानसभा के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के बीच उनकी सहजता और उपलब्धता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह से सुनील उनियाल गामा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता से सीधा संवाद बनाए हुए हैं, उससे उनका जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा संगठन में भी उन्हें एक अनुभवी और जनप्रिय नेता के रूप में देखा जाता है।
जनता के बीच बढ़ती स्वीकार्यता और अपार प्रेम यह संकेत दे रहा है कि मसूरी विधानसभा की राजनीति में सुनील उनियाल गामा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और वे क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं।








