राजपुर में चला पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, पी.डी. भट्ट की अगुवाई में जुए के हाई प्रोफाइल अड्डे पर छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार
देहरादून में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के बीच थाना राजपुर पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है जिसने साफ कर दिया कि अब अवैध गतिविधियों के लिए शहर में जगह लगातार सिमट रही है। राजपुर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय इनपुट पर काम कर रही पुलिस को जब पुख्ता सूचना मिली तो तुरंत रणनीति बनाई गई और फिर शुरू हुआ बड़ा ऑपरेशन।
थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट की सक्रिय निगरानी और लगातार फील्ड में की जा रही मेहनत इस पूरे ऑपरेशन की सबसे बड़ी ताकत बनी। क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में राजपुर पुलिस और SOG टीम ने हैलीपैड के पास एक निजी मकान में दबिश देकर बड़े स्तर पर चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ कर दिया।
कार्रवाई के दौरान एक अमेरिकी नागरिक सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 1 लाख 52 हजार 870 रुपये नगद, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 जुआ चिप्स बरामद किए गए।
लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए थाना Rajpur Police Station Dehradun के थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट एक बार फिर साबित कर चुके हैं कि मजबूत टीमवर्क, सतर्क निगरानी और तेज कार्रवाई से बड़े नेटवर्क भी ध्वस्त किए जा सकते हैं।
देहरादून पुलिस का संदेश साफ है
शहर में कानून से ऊपर कोई नहीं और अवैध कारोबार करने वालों पर ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा।








