भाजपा नेता अर्चित डाबर ने हनुमान चालीसा पाठ में की सहभागिता, बच्चों को वितरित किए रेनकोट
देहरादून। 21 कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-41 स्थित इंदिरापुरम के श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित पावन हनुमान चालीसा पाठ में भाजपा नेता अर्चित डाबर ने सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अर्चित डाबर ने धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बारिश के मौसम को देखते हुए बच्चों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को वर्षा के दौरान सुरक्षित रखते हुए उनकी शिक्षा एवं दैनिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आने देना है।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमती बबीता गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष गौतम छेत्री, बूथ अध्यक्ष श्रीमती सुमन पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती प्रवेश लता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चयन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।








