“धामी सरकार के सशक्त स्तंभ बने बंशीधर तिवारी, शिक्षा से लेकर सूचना तंत्र तक ला रहे क्रांतिकारी बदलाव”

SHARE:

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बंशीधर तिवारी एक बेहद मजबूत स्तंभ के रूप में उभरे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी को राज्य सरकार ने एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष, डीजी सूचना, डीजी शिक्षा जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह धामी सरकार का उन पर भरोसा और उनकी कार्यकुशलता का प्रमाण है कि एक साथ कई अहम विभागों की कमान तिवारी को दी गई है और वह पूरी दक्षता से इन जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में बंशीधर तिवारी के प्रयासों ने प्रदेश में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। सरकारी विद्यालयों के स्तर में सुधार हो रहा है, शैक्षिक ढांचे को आधुनिक बनाया जा रहा है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ठोस योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। तिवारी के नेतृत्व में शिक्षा तंत्र में जो सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वे उत्तराखंड के भविष्य को नई दिशा देने में सहायक बन रहे हैं।

प्रदेश की सूचना व्यवस्था को मजबूत करने में भी बंशीधर तिवारी का विशेष योगदान रहा है। डीजी सूचना के रूप में उन्होंने सरकारी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्यशैली को आधुनिक और पारदर्शी बनाया है। सूचना तंत्र के माध्यम से धामी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य जिस गति और पारदर्शिता से हो रहा है, उसमें तिवारी की कुशल रणनीति की स्पष्ट झलक मिलती है।

एमडीडीए के वीसी के तौर पर भी बंशीधर तिवारी ने विकास कार्यों को तेज गति देने के साथ ही देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुव्यवस्थित ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने न केवल प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है बल्कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया है। उनके नेतृत्व में एमडीडीए की कार्यशैली में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय जुड़ा है।

बंशीधर तिवारी के कार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सशक्त उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के विजन को मजबूती दी है। उनकी प्रशासनिक दक्षता, दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत ने प्रदेश शासन और प्रशासन के प्रत्येक स्तर को मजबूती देने में निर्णायक भूमिका निभाई है। धामी सरकार का मजबूत प्रशासनिक आधार तैयार करने में बंशीधर तिवारी जैसे अधिकारियों की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यशैली की बड़ी भूमिका है। आज जब उत्तराखंड विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, तो उसमें बंशीधर तिवारी जैसे सशक्त स्तंभ की भूमिका को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।

चाहें शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हों, सूचना तंत्र को सशक्त बनाना हो या शहरी विकास को गति देना — हर क्षेत्र में तिवारी का योगदान मुख्यमंत्री धामी के विजन को साकार करने में अहम साबित हो रहा है। बंशीधर तिवारी जैसे सक्षम अफसरों के भरोसे धामी सरकार उत्तराखंड को “सपनों का प्रदेश” बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई