
त्यागी भुमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी इन दिनों त्यागी समाज में एक प्रभावशाली और विश्वसनीय चेहरा बनकर उभरे हैं। वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों में काम कर रहे त्यागी समाज के कई नेताओं और युवाओं के बीच अब मांगेराम त्यागी एक नई उम्मीद के रूप में देखे जा रहे हैं। उनका सहज व्यवहार, समाज के प्रति समर्पण और नेतृत्व की स्पष्टता ने उन्हें बिरादरी में एक विशेष स्थान दिलाया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई उनकी मुलाकात को केवल औपचारिक नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे कई राजनीतिक और सामाजिक संकेत देखे जा रहे हैं। त्यागी समाज, जो लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है, अब एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है और इस आवाज़ का प्रतिनिधित्व करने वाले चेहरे के रूप में मांगेराम त्यागी को स्वीकार कर चुका है।
त्यागी समाज में उनका बढ़ता कद कुछ पुराने और स्थापित नेताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिन लोगों ने वर्षों तक समाज की राजनीति पर नियंत्रण बनाए रखा, वे अब इस उभरते नेतृत्व से असहज महसूस कर रहे हैं। हाल ही में हुई एक बड़ी महापंचायत में मांगेराम त्यागी ने जिस प्रकार समाज के मुद्दों को मजबूती और स्पष्टता से रखा, उसने यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल मंच के नेता नहीं, बल्कि ज़मीन से जुड़े समाजसेवी हैं।
उसी महापंचायत में बिरादरी द्वारा उन्हें जिम्मेदारी की पगड़ी पहनाकर समाज ने यह साफ कर दिया कि अब नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया है और मांगेराम त्यागी ही वह व्यक्ति हैं जो समाज को संगठित, सशक्त और सम्मानजनक स्थान दिला सकते हैं।
मांगेराम त्यागी अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विश्वास का प्रतीक बन चुके हैं। समाज के लोग उन्हें एक ज़िम्मेदार, समर्पित और दूरदर्शी नेता के रूप में देख रहे हैं, जिनके नेतृत्व में त्यागी समाज को नई दिशा और नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं।








