“लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात”

SHARE:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में धनगर समाज द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्राम सभा सलेमपुर का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की एक पुण्यात्मा हैं जिन्होंने नारी शक्ति का श्रेष्ठतम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जीवन का उद्देश्य सनातन जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कृति की पुनर्प्रतिष्ठा करना था। उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बदरीनाथ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर मंदिरों और घाटों का पुनर्निर्माण करवाया था।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी जड़ों से जुड़ते हुए पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार और हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर के निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख किया। इसके अलावा, धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही और कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही ह।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई