“अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, इटावा में अभद्रता का शिकार हुए कथावाचकों को लखनऊ में सम्मानित किया”

SHARE:

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश स्थित इटावा (Etawah News) में अभद्रता का शिकार हुए कथावाचकों को सम्मानित किया है. लखनऊ (Lucknow News) स्थित सपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता से सपा चीफ ने सभी को सम्मानित किया और 21-21 हजार रुपये दिए. इसके अलावा सभी को सपा अपनी ओर से 51-51 हजार रुपये देगी

इतना ही परहेज है तो घोषित कर दें…’
उन्होंने कहा कि अगर PDA समाज से इतना ही परहेज है तो घोषित कर दे कि परंपरागत रूप से कथा कहने वाले वर्चस्वादी, PDA समाज द्वारा दिया गया चढ़ावा, चंदा, दान, दक्षिणा कभी स्वीकार नहीं करेंगे.

कन्नौज सांसद ने कहा कि कुछ प्रभुत्वादी लोग, कथवाचन में अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं.भागवत कथा सबके लिए है, जब सब सुन सकते हैं तो सब बोल क्यों नहीं सकते. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि वर्चस्ववादी और प्रभुत्वादी लोग लगातार PDA परिवार के लोगों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं.

अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि कथा कहने पर एक वर्ग विशेष का ही अधिकार है तो वो इसके लिए भी कानून बनाकर दिखा दे, जिस दिन पीडीए समाज ने अपनी कथा अलग से कहना शुरू कर दी, उस दिन इन परम्परागत शक्तियों का साम्राज्य ढह जाएगा. भाजपा जाए, तो हम सबको चैन आये.।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई