न्याय के साथ संवेदना का संदेश, अंकिता भंडारी के नाम पर नर्सिंग कॉलेज, धामी सरकार का मानवीय फैसला

SHARE:

उत्तराखंड सरकार का यह निर्णय महज़ नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य की सामूहिक संवेदना, नैतिक जिम्मेदारी और सामाजिक संदेश का प्रतीक है। स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नामकरण यह दर्शाता है कि राज्य सत्ता पीड़ित की स्मृति को औपचारिक संवेदनाओं तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे संस्थागत सम्मान देना चाहती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के माध्यम से यह स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकार केवल प्रशासनिक कठोरता ही नहीं, बल्कि मानवीय करुणा और सामाजिक चेतना के साथ भी खड़ी है। अंकिता का नाम अब उस संस्थान से जुड़ा होगा जहाँ से निकलने वाली छात्राएँ सेवा, संवेदना और मानवता की मिसाल बनेंगी—यह अपने आप में एक गहरा प्रतीकात्मक संदेश है।
यह फैसला उस पीड़ा को स्वीकारने का साहस भी दिखाता है, जिससे पूरा प्रदेश गुज़रा। अक्सर सत्ता ऐसे मामलों में दूरी बना लेती है, लेकिन यहां सरकार ने स्मृति को सम्मान में बदलने का रास्ता चुना। यह निर्णय न्यायिक प्रक्रिया से अलग, नैतिक धरातल पर खड़ा एक मजबूत वक्तव्य है कि राज्य अपनी बेटियों के साथ है नामों में नहीं, मूल्यों में है।
अंकिता भंडारी का नाम अब केवल एक त्रासदी का संदर्भ नहीं रहेगा, बल्कि सेवा, संकल्प और संवेदनशील शासन का प्रतीक बनेगा। यह वही नेतृत्व है जो कठोर निर्णय लेते समय भी इंसानी दर्द को नज़रअंदाज़ नहीं करता, और यही एक परिपक्व, अडिग और संवेदनशील सरकार की पहचान है।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई