देहरादून की प्रशासनिक कमान एक बार फिर ऐसे अधिकारी के हाथों में आई है जिन्हें सिस्टम की गहरी समझ, सख्त कार्यशैली और रणनीतिक निर्णय क्षमता के लिए जाना जाता है। वरिष्ठ IAS अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
आशीष चौहान इससे पहले भी जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक दृढ़ता, तेज निर्णय लेने की क्षमता और ज़मीनी पकड़ का मजबूत परिचय दिया था। शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने में उनकी कार्यशैली हमेशा अलग नजर आई है।
सरकारी सिस्टम में उन्हें एक ऐसे अधिकारी के रूप में देखा जाता है जो केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि मौके पर जाकर हालात को समझने और तत्काल समाधान निकालने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि संवेदनशील परिस्थितियों में भी उनकी रणनीति अक्सर प्रभावी साबित हुई है।
देहरादून जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी ऐसे समय में उन्हें सौंपी गई है जब शहर लगातार विस्तार, ट्रैफिक दबाव, अतिक्रमण, कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं जैसी कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में शासन ने एक बार फिर अनुभवी और मजबूत प्रशासनिक चेहरा आगे किया है।
आशीष चौहान की छवि एक कर्मठ, अनुशासित और परिणाम देने वाले अधिकारी की रही है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में देहरादून प्रशासनिक स्तर पर और अधिक सक्रिय और सख्त नजर आ सकता है।
उनकी नियुक्ति को केवल एक सामान्य तबादला नहीं, बल्कि शासन की सोची-समझी रणनीतिक प्रशासनिक चाल के तौर पर भी देखा जा रहा








