“भाजपा नेता मनवीर चौहान की धर्मपत्नी उमा चौहान का निधन, लाइव इंडिया नवयुग परिवार ने जताया गहरा शोक”

SHARE:


“धैर्य, समर्पण और साथ की मिसाल बनीं उमा जी की विदाई—भाजपा नेता मनवीर चौहान ने भावुक शब्दों में दी अंतिम श्रद्धांजलि”

देहरादून:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान का आज आकस्मिक निधन हो गया। यह केवल एक परिवार का ही नहीं, बल्कि समूचे समाज और राजनीतिक जगत का गहरा व्यक्तिगत क्षति है।

मनवीर चौहान ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक शब्दों में अपनी जीवनसंगिनी को अंतिम विदाई दी। उन्होंने लिखा –
“यह मेरे जीवन का अकल्पनीय और सर्वाधिक दुखद क्षण है। स्तब्ध हूँ और सच कहूँ तो शब्द नहीं हैं। मेरी मार्गदर्शक, संघर्षों में सबसे आगे खड़ी रहने वाली, और परिवार की धुरी मेरी धर्मपत्नी उमा, आज अपना नश्वर शरीर छोड़ कर गौ लोक गमन कर गई। साथ छोड़ गई हैं तो बस स्मृतियाँ।”

उन्होंने आगे लिखा –
“तुम मेरे जीवन के हर उतार-चढ़ाव की साक्षी रहीं, कदम से कदम मिलाकर चलीं, और सच कहूँ तो तुमने मेरे लिए ही जीवन जिया। आज भी जब स्मृतियाँ टटोलता हूँ, हर कठिन क्षण में तुम्हारा चेहरा सामने आता है। यह पीड़ा जीवन भर मेरे साथ रहेगी। अब शेष जीवन तुम्हारे अधूरे सपनों को पूरा करने में समर्पित रहेगा।”

लाइव इंडिया नवयुग परिवार की ओर से श्रीमती उमा चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। संस्थान ने इस अपूरणीय क्षति को व्यक्तिगत दुःख बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस विषम घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

लाइव इंडिया नवयुग परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर उमा जी की आत्मा को परम शांति प्रदान करें।


Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई