“मिडिल ईस्ट तनाव: गौतम अडानी ने जताई चिंता, कहा- शांति की कीमत बखूबी जानता है भारत”

SHARE:

Adani AGM 2025: अडानी समूह के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार गौतम अडानी ने मंगलवार को शेयर होल्डर्स के साथ एजीएम की बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हाल में उठाए गए कड़े कदम ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा कि भारत शांति की कीमत बखूबी जानता है. लेकिन कोई आंख दिखाए है तो उसको उसी की भाषा में जवाब देना भी जानता है. उन्होंने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सात्वंना व्यक्त करते हुए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया.।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को कड़ा संदेश जाएगा. इतिहास हमेशा लड़ने वालों को याद रखता है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों के दौरान दुनिया तेजी के साथ बदली है. लेकिन, मुश्किलों में नेतृत्व करना बड़ी बात है. गौतम अडानी ने कहा कि भारत शांति की कीमत भी जानता है और कड़े जवाब देना ही उसे अच्छे से आता है. अडानी समूह के चेयरमैन धारावी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमारे लिए बड़ा मिशन है.

जवाब देना जानता है भारत

अडानी समूह के चेयरमैन ने आगे कहा कि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्मार्ट मीटरिंग, हाई-वोल्टेज लिंक को संभालते हुए देश के ग्रिड फ्यूचर के लिए तैयार किया है. इसकी वजह से ट्रांसमिशन ऑर्डर में लगभग 44 हजार करोड़ रुपए हासिल किए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि वे एक ऐसा समूह का प्रमाण है, जो बाधाओं से इतर सपने को देखने की हिम्मत करता है. दिग्गज उद्योगपति ने आगे कहा कि अडानी पावर ने 100 बिलियन यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार किया, ये कभी भी पहले किसी प्राइवेट सेक्टर की कंपनी ने हासिल नहीं किया. गौतम अडानी ने कहा कि साल 2030 तक 31 गीगावॉट क्षमता तक पहुंचने के रास्ते पर आगे बढ़ रहे

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई