“चट्टान की तरह डटे डीएम सविन बंसल, आपदा की धार में भी नहीं डगमगाया प्रशासन

SHARE:

कभी-कभी लगता है कि ‘प्रशासन’ सिर्फ एक कुर्सी का नाम है, जो वातानुकूलित कमरों में बैठकर मीटिंगों की फाइलों में उलझा रहता है। लेकिन फिर कोई एक अफसर आता है, जो इस परिभाषा को तोड़ता है—और बता देता है कि “सिस्टम” अगर चाहे, तो सीधे चूल्हों की आँच से जुड़ सकता है।

IAS सविन बंसल ऐसे ही अपवाद हैं। ये वो अफसर नहीं जिनके लिए गाँव की मिट्टी से बदबू आती हो। ये वो डीएम हैं जो अपने जूते गंदे करने से नहीं डरते, लेकिन जनता की आंखों में भरोसे की चमक देखना नहीं छोड़ते।

बटोली—वो गांव जिसे गूगल मैप पर ढूंढना आसान नहीं, लेकिन आपदा की मार से टूटे दिलों में उम्मीद जगाना जरूरी है। वहां जब रास्ता नहीं था, तब रास्ता बनाया गया, और जब अधिकारी को बैठकर मीटिंग करने का पूरा हक था, तब वो पहाड़ चढ़कर, नदी पार कर, खुद चलकर जनता तक पहुंचे।
चाहते तो ऑफिस में बैठकर चाय के साथ पकौड़ी खा लेते, लेकिन उन्हें चिंता थी कि बटोली के चूल्हों पर चाय कैसे चढ़ेगी?

4-4 हज़ार की सहायता, 3.84 लाख का चेक, 20 सोलर लाइट, 24×7 मशीनरी, स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आवास, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, हेलीपैड…
किसी टेंडर की खानापूर्ति नहीं, यह सब उस सोच का विस्तार है, जिसमें इंसान सबसे पहले आता है।

और ये सब सिर्फ कागज पर नहीं… मौके पर, मौके पर, मौके पर।

जब जिलाधिकारी खुद कहते हैं – “आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, प्रशासन आपके द्वार पर है”, तो यह महज़ संवाद नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सही तस्वीर है—जहां अधिकारी सिर्फ शपथ नहीं लेते, ज़मीन पर उतरकर जिम्मेदारी निभाते हैं।

तंज ये है कि जो काम महीनों में भी न हो, वो रातोंरात हो गया।
और व्यंग्य ये है कि जिनके पास सिस्टम था, वो वर्षों तक सिर्फ आंकड़े बनाते रहे, और जिनके पास सिर्फ संकल्प था, उन्होंने रास्ता बना दिया।

सविन बंसल जैसे अफसरों के आने से याद दिलाया जाता है कि अफसरशाही में अब भी इंसानियत जिंदा है,
और बटोली जैसे गांवों को फिर से जीने की वजह मिलती है।

> वो डीएम नहीं, उम्मीदों के पुनर्निर्माण का अभियंता है।
संवेदनशीलता का चेहरा, और सिस्टम की वो शक्ल, जो हम सब देखना चाहते हैं।

ऐसा होता है डीएम!
और हाँ… असली “साहब” वो होता है जो पहले खुद पानी में उतरता है, तब दूसरों से कहता है — डरिए मत, हम आपके साथ हैं।

Khushi
Author: Khushi

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई