
उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए डॉ. दिव्या नेगी को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केवल एक औपचारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठनात्मक सक्रियता, वैचारिक स्पष्टता और मीडिया संवाद की क्षमता पर पार्टी के भरोसे का संकेत है।
डॉ. दिव्या नेगी लंबे समय से संगठन के भीतर सक्रिय रहते हुए महिला मोर्चा की गतिविधियों, सरकार की नीतियों और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन–जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही हैं। मीडिया के प्रति उनकी समझ, तथ्यों के साथ सटीक प्रस्तुति और संगठन के पक्ष को मजबूती से रखने की शैली उन्हें इस दायित्व के लिए स्वाभाविक चयन बनाती है।
महिला मोर्चा के माध्यम से भाजपा जिस तरह महिलाओं को नेतृत्व, निर्णय और संवाद के केंद्र में ला रही है, उसमें डॉ. दिव्या नेगी जैसी सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका अहम होगी। उनकी नियुक्ति से न केवल संगठनात्मक संचार को गति मिलेगी, बल्कि महिला मोर्चा की आवाज़ मीडिया में और अधिक सशक्त रूप से सामने आएगी।
कुल मिलाकर यह नियुक्ति भाजपा के मजबूत संगठन, दूरदर्शी रणनीति और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति को दर्शाती है और डॉ. दिव्या नेगी इस भरोसे पर खरा उतरने की बात कही हैं।








