
कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग से समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है. सोफिया ने अपनी दमदार उपस्थिति से पूरे देश का दिल जीत लिया है. सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन भी हैं जो एक मॉडल हैं. उनकी बहन का नाम डॉक्टर शायना सुनसारा है. शायना बहन को टीवी पर वर्दी में देखकर इमोशनल हो गई थीं. अब उन्होंने कहा है कि उनकी बहन पूरे देश की बहन बन चुकी है.
शायना ने बातचीत में कहा- कर्नल सोफिया कुरैशी जो है वो मेरी ट्विन सिस्टर हैं. वो 15 मिनट मुझसे बड़ी हैं. बहन है तो एक अलग फीलिंग आती है क्योंकि आपके देश के लिए आपकी बहन उसका एक पार्ट होती है वो फीलिंग बहुत इंस्पायर करती है और मोटिवेट करती है. मुझे ही नहीं बहुत सारे लोगों को करती है. अब वो मेरी सिस्टर नहीं रही अब वो पूरे देश की बहन गई हैं.’दोनों बहनों का एक ही था सपना
सोफिया और शायना दोनों ही बहनों का बचपन से ही सपना था कि वो सेना में शामिल हो. मगर उस समय महिलाओं को इजाजत नहीं थी. सोफिया ने हार नहीं मानी थी. उन्होंने कहा था अगर सेना नहीं तो वो डीआरडीओ में वैज्ञानिक बनेंगी या पुलिस ज्वाइन करेंगी. आज वो न सिर्फ सेना में हैं बल्कि इतिहास रच रही हैं.
वंडर वुमेन हैं शायना
शायना सुनसारा एक अर्थशास्त्री, पर्यावरणविद्, फैशन डिजाइनर, पूर्व आर्मी कैडेट, और राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं. वो वडोदरा की वंडर वुमेन हैं. उन्होंने गुजरात में एक लाख पेड़ लगाए थे. जिससे वो देश-विदेश में फेमस हो गई थीं.








